Skip to Content

Uttarakhand अब यहां खूंखार तेंदुए का खौफ, एक व्यक्ति को बुरी तरह से घायल भी किया

Uttarakhand अब यहां खूंखार तेंदुए का खौफ, एक व्यक्ति को बुरी तरह से घायल भी किया

Closed
by August 23, 2020 News

उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर इलाके के डागर गांव में एक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला कर दिया, इस हमले में व्यक्ति घायल हो गया है। हमले के वक्त घटनास्थल पर कुछ अन्य लोगों के आ जाने के कारण तेंदुआ वहां से भाग गया। इसी कारण पीड़ित व्यक्ति की जान बच गई, इलाके में दहशत का माहौल है, इस इलाके में पहली बार किसी तेंदुए ने हमला किया है, इसी कारण लोग यहां पर काफी डरे हुए हैं। लोगों ने प्रशासन और वन विभाग को तेंदुए की उपस्थिति के बारे में सूचना भी दे दी है।

दरअसल डागर गांव निवासी धर्म सिंह दुकान से सामान खरीद कर अपने घर के लिए वापस आ रहा था, इसी बीच तेंदुए ने उसके ऊपर हमला कर दिया। तेंदुए का हमला होते ही धर्म सिंह ने चिल्लाना शुरू कर दिया, शोर – शराबा सुनकर आसपास के कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंच गए, तेंदुआ लोगों को आता हुआ देखते हुए घटनास्थल से भाग गया। इसी कारण धर्म सिंह की जान बच गई, इस घटना में धर्म सिंह घायल हो गया है। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है, लोगों ने प्रशासन और वन विभाग को तेंदुए की उपस्थिति की जानकारी दे दी, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर इलाके में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा। इस इलाके में पहली बार तेंदुए की उपस्थिति दर्ज हुई है इसी कारण लोग यहां काफी दहशत में हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media