Skip to Content

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस : गौरव सम्मान 2021 की घोषणा, इन 5 लोगों को मिलेगा पुरस्कार

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस : गौरव सम्मान 2021 की घोषणा, इन 5 लोगों को मिलेगा पुरस्कार

Closed
by November 8, 2021 News

Dehradun 8 Nov. 2021 : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले उत्तराखंड गौरव सम्मान 2021 की घोषणा कर दी गई है। इस बार यह सम्मान 5 लोगों को दिया जा रहा है, इनमें पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी, पर्यावरणविद अनिल जोशी, साहित्यकार रस्किन बांड, पर्वतारोही बछेंद्री पाल और लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड गौरव सम्मान वर्ष 2021 प्रदान किये जाने हेतु गठित की गयी समिति की संस्तुति के आधार पर सम्मान हेतु चयनित अनिल जोशी, रस्किन बॉण्ड, श्रीमती बछेन्द्री पाल, नरेन्द्र सिंह नेगी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी को यह सम्मान प्रदेश के विकास में उनके द्वारा दिये गये योगदान का राज्य की ओर से दिया गया सम्मान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड महोत्सव के अंतर्गत प्रतिवर्ष 5 व्यक्तियों को दिये जाने वाला उत्तराखण्ड गौरव सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में राज्य को पहचान दिलाने वालों का सम्मान है, यह सम्मान प्रेरणा का कार्य भी करेगा।

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर Uttarakhand Mirror से जुड़ें, अगर आप वेबसाइट पर हैं तो नीचे लाइक बटन क्लिक करें )

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News या गूगल पर सर्च करें Mirror Uttarakhand News)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media