Skip to Content

बागेश्वर के संतोष कुमार ने अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी में लहराया परचम, जीता स्वर्ण पदक

बागेश्वर के संतोष कुमार ने अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी में लहराया परचम, जीता स्वर्ण पदक

Closed
by August 21, 2023 News

21 August. 2023. Bageshwar. सही कहा गया है हौसले बुलंद हों तो कामयाबी से कोई नहीं रोक सकता जिले के संतोष कुमार ने कनाडा में चल रही विश्व पुलिस प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाते हुए तीरंदाजी में अपने तीरों से शानदार भेदन तीन स्वर्ण पदक अपने नाम कर प्रदेश के साथ साथ जिले का नाम रौशन किया। प्रतियोगिता से आने के बाद उनके पैतृक घर पहुंचने पर स्थानीय लोगो और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए पूरे कोश के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

बागेश्वर मेहनरबुंगा निवासी संतोष कुमार ने प्राथमिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेहनरबूंगा और इंटर तक की शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर से हासिल की। बागेश्वर महाविद्यालय से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई के वक्त ही वह पुलिस में भर्ती हो गए। पुलिस में भर्ती होने के बाद उन्होंने खेल में कदम बढ़ाते हुए तीरंदाजी सीखी।रुद्रपुर में तैनात संतोष ने एक अगस्त को कनाडा में चल रही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहला पदक और दो अगस्त को दूसरा स्वर्ण पदक जीता। वही तीसरा स्वर्ण पदक 3 अगस्त को जीता।बागेश्वर पहुंचने पर संतोष ने बताया की उन्होंने ऑल इंडिया गेम्स में चार मेडल, नेशनल गेम्स में चार मेडल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक मेडल समेत कुल 11 पदक जीत चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अभी तक तीरंदाजी में चार स्वर्ण पदक जीते है। वही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण जीत चुके हैं।

बागेश्वर पहुंचने पर उनका स्थानीय लोगो और खेल प्रेमियों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पिता देव राम, माता चंपा देवी, पत्नी सीमा और ताऊ रमेश चंद्र खयाली राम,नंद किशोर,गोपाल सिंह बिष्ट, कैलाश गड़िया, मदन सिंह, रमेश चंद्र राज आदि ने स्वागत किया।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media