Skip to Content

Uttarakhand जब खेत में फसल काटने पहुंची रुद्रप्रयाग डीएम वंदना सिंह, इलाके के लोग देखकर रह गए हैरान

Uttarakhand जब खेत में फसल काटने पहुंची रुद्रप्रयाग डीएम वंदना सिंह, इलाके के लोग देखकर रह गए हैरान

Closed
by September 8, 2020 All, News

आपने किसी जिले के जिला अधिकारी को अपने इलाके में खेत में किसानों की फसल काटते हुए कम ही देखा होगा, आज हम आपको एक ऐसे ही जिलाधिकारी की तस्वीर दिखा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की जिलाधिकारी वंदना सिंह की, वंदना सिंह युवा जिलाधिकारी हैं, कुछ ही समय पहले उनका स्थानांतरण रुद्रप्रयाग में डीएम के तौर पर हुआ है, इससे पहले वह पिथौरागढ़ जिले में सीडीओ के पद पर रह चुकी हैं।

मंगलवार दोपहर को गढमिल गांव में वंदना सिंह एक ऐसी जगह पहुंच गई, जहां किसान अपने खेत में फसल को काट रहे थे। वंदना सिंह भी इन किसानों का साथ देने लगी, वंदना सिंह ने एक हाथ में दराती ली और फसल काटनी शुरू कर दी। डीएम वंदना को फसल काटते देख आसपास के लोग हैरान रह गए।

डीएम वंदना सिंह के इस कदम से लोगों में काफी खुशी देखी गई। दरअसल इलाके में प्रशासन फसल का आकलन कर रहा है, डीएम ने कहा कि फसल कटाई का यह प्रयोग रबी व खरीफ की फसल की कटाई से पूर्व किया जाता है। कहा कि इस प्रयोग से जिले में हो रहे उत्पादन की जानकारी मिलती है। साथ ही औसत पैदावार की गणना व नुकसान या फसल खराब होने के आकलन के लिए फसल आकलन किया जाता है। 

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media