Skip to Content

रुद्रपुर व्यापार मंडल के चुनावों का परिणाम घोषित, मनोज और संदीप के समर्थकों में खुशी की लहर

रुद्रपुर व्यापार मंडल के चुनावों का परिणाम घोषित, मनोज और संदीप के समर्थकों में खुशी की लहर

Closed
by February 4, 2024 News

4 Feb. 2024. Rudrapur. प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के रूद्रपुर इकाई के महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में महामंत्री पद पर मनोज छाबड़ा ने हरीश अरोड़ा को 129 से अधिक मतों से पराजित किया है तो कोषाध्यक्ष पद पर संदीप राव ने पवन गाबा पल्ली को 86 मतों से हराकर बाजी मारी है।

अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष संजय जुनेजा को एक मात्र प्रत्याशी होने के चलते निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री पद पर हुए मतदान में पूर्व महामंत्री हरीश अरोरा को 1291 मत प्राप्त हुए जबकि इसी पद पर मनोज छावड़ा को 1420 व्यापारियों के मत मिले। इस प्रकार मनोज छाबड़ा ने 129 वोटो से हरीश अरोड़ा को पराजित किया। श्री छाबड़ा को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और संजय ठुकराल चुनाव लडवा रहे  थे और पूरी रणनीति के साथ चुनाव मैदान में जुटे हुए थे। श्री छाबड़ा के चुनाव जीतने से कहीं ना कहीं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की भी पकड़ मजबूत हुई हैं।

कोषाध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में संदीप राव को 1025 मत, पवन गाबा पल्ली को 939 मत और बलविंदर सिंह बल्लू को 731 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार संदीप राव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन गाबा पल्ली को 86 मतों से हराकर जीत हासिल की।

चुनाव कमेटी सुरमुख सिंह विर्क, राकेश डुडेजा, अशोक छावड़ा, बलविन्दर सिंह विर्क, हरीश जल्होत्रा, सुरेन्द्र सिंह रज्जी, देवी शंकर टिल्लू, किशन कनौडिया, अमित अरोरा बॉबी, अजय चड्ढ़ा, विनित जैन, विशाल भुड्डी, राजेश डाबर, जसपाल सिंह धमीजा, मनजीत सिंह मक्कड़ व कंवलजीत सिंह बठला की देख रेख में चुनाव संपन्न कराए गए।मतदान आज प्रातः 9 बजे से शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक चला।

मुख्य चुनाव अधिकारी सुरमुख सिंह विर्क ने बताया कि मतदाता सूची में पहले कुल 3159 व्यापारी मतदाताओं के नाम शामिल किये गये थे। लेकिन कागजों में कमी के चलते 57 वोट निरस्त कर दिये गये। आज 3102 वोटर में से 2726 व्यापारियों ने अपने वोट का प्रयोग किया। लगभग 88 प्रतिशत व्यापारियों ने अपने मत का प्रयोग किया

मतदान केन्द्र के अंदर तथा बाहर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए स्वयं कोतवाल धीरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद नजर आये। मुख्य चुनाव अधिकारी सुरमुख सिंह विर्क ने मतदान में सहयोग के लिए सभी व्यापारियों , प्रत्याशियों, चुनाव कमेटी के साथ ही पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media