Skip to Content

उत्तराखंड की बेटी शीतल की एक और सफलता, 15 अगस्त को फतह की यूरोप की सबसे ऊंची चोटी

उत्तराखंड की बेटी शीतल की एक और सफलता, 15 अगस्त को फतह की यूरोप की सबसे ऊंची चोटी

Closed
by August 16, 2021 News

Pithoragarh कुमाऊँ मंडल के पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के नजदीक के गाँव सल्मोड़ा की रहने वाली शीतल राज ने एक और रिकार्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।

15 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर शीतल ने माउंट एल्ब्रुस पर भारतीय झंडा फहराया। शीतल और उनके दल में शामिल अन्य तीन सदस्य तरुण, तपन और जिग्मैट ने स्वाधीनता संग्राम की दोपहर यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउन्ट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराया।

शीतल 24 साल की उम्र में एवरेस्ट भी फतह कर चुकी हैं। इसके अतिरिक्त शीतल विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंघा (8586 मीटर) को सबसे कम उम्र में फतह करने का भी रिकॉर्ड बना चुकी हैं। शीतल ने जब कंचनजंघा फतह की तब वे मात्र 22 साल की थीं। शीतल कुमाऊं मंडल विकास निगम से जुड़ी हैं।

शीतल 2014 में रुद्रगैरा (5950 मीटर ), 2015 में देवटिब्बा 6001 मीटर), 2015 में ही त्रिशूल (7120 मीटर), 2017 में सतोपंथ (7075 मीटर) आदि चोटियों को भी फतह कर चुकी हैं।

इसी सप्ताह 12 अगस्त के दिन उत्तराखंड एसडीआरफ के कांस्टेबल राजेंद्र नाथ ने भी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा लहराया था, कांस्टेबल राजेंद्र नाथ माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा लहराने वाले राज्य के पहले पुलिसकर्मी हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media