Skip to Content

पिथौरागढ़ की मीनाक्षी बनी रिएलिटी शो के अभिनेता मामाजी की जीवनसंगिनी, शादी में बॉलीवुड के कई चेहरे हुए शामिल

पिथौरागढ़ की मीनाक्षी बनी रिएलिटी शो के अभिनेता मामाजी की जीवनसंगिनी, शादी में बॉलीवुड के कई चेहरे हुए शामिल

Closed
by December 12, 2022 News

12 Dec. 2022. Dehradun. रिएलिटी शो के मामाजी शादी के बंधन में बंधे, पिथौरागढ़ की मीनाक्षी संग लिए फेरे…डांस रियलिटी शो के होस्ट में मामा जी के नाम से मशहूर होस्ट परितोष त्रिपाठी पिथौरागढ़ की मीनाक्षी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। परितोष टीवी पर एक्टर और कॉमेडियन के तौर पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं।

देहरादून स्थित एक रिजॉर्ट में संपन्न हुए इस विवाह समारोह में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की जिसमें बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी… कोरियोग्राफर गीता कपूर, रित्विक धनजानी और टीवी के कुछ और चेहरे भी शामिल हुए. परितोष मूलरूप से बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं और वर्ष 2018 में काशी इन सर्च आफ गंगा व फिल्म लूडो में अभिनय कर चुके हैं।

टीवी शो हंसी का तड़का, न बोले तुम ना मैने कुछ कहा, पिया रंगरेज, झप्पी जेड जैसे कई टीवी सीरियलों में भी काम किया है। शुक्रवार शाम को शादी की रस्में पूरी की गईं…मेहमानों को इस पहाड़ी शादी में दूसरे शाही पकवानों के साथ पहाड़ी व्यंजन भी परोसे गए।

शादी में पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते दिखे…इंटरनेट पर साझा तस्वीरों में दोनों वर वधु को आशीर्वाद देते दिखे, इस दौरान पंकज त्रिपाठी पहाड़ी रंग में रंगे नज़र आए।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media