Skip to Content

Uttarakhand दो लोगों को निवाला बनाने वाला तेंदुआ शिकारी की गोली से ढेर, लोगों ने ली राहत की सांस

Uttarakhand दो लोगों को निवाला बनाने वाला तेंदुआ शिकारी की गोली से ढेर, लोगों ने ली राहत की सांस

Closed
by September 30, 2020 News

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में दो लोगों का शिकार करने वाला तेंदुआ आज बुधवार तड़के मेरठ से आए शिकारी सैयद हादी की गोली का शिकार हो गया। तेंदुए के मारे जाने से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। तेंदुए ने इस इलाके में अब तक 2 लोगों को अपना निवाला बनाया था। इसके अलावा तेंदुए ने एक व्यक्ति को बुरी तरह से घायल कर दिया था।

दरअसल उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के चंडाक और सुकौली इलाके में तेंदुए ने 2 लोगों को अपना निवाला बनाया था, उसके बाद तेंदुए को आदमखोर घोषित कर दिया गया था और वन विभाग ने तेंदुए को मारने के लिए यहां शिकारी तैनात कर दिए थे। सोमवार को मेरठ से आए शिकारी सैयद हादी यहां पहुंचे, ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सैयद पिछले 2 दिनों से तेंदुए की तलाश कर रहे थे। आज बुधवार सवेरे चंडाक के सुकौली के पास सैयद हादि का सामना तेंदुए से हो गया। इसके बाद तेंदुआ भागने लगा लेकिन शिकारी ने उसको अपनी गोली से ढेर कर दिया।

तेंदुए के मारे जाने के बाद लोगों में खुशी की लहर है, दरअसल यहां तेंदुए ने 2 लोगों को अपना शिकार बना दिया था, उसके बाद इलाके में दहशत का माहौल था। शिकारी सैयद हादी ने बताया कि ये लगभग 10 साल का नर तेंदुआ था, जिसके नाखून और दांत कमजोर हो चुके थे। यही कारण है कि तेंदुए ने इंसानों का शिकार करना शुरू कर दिया।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media