Skip to Content

पौड़ी जिले में शादी से वापस लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 2 महिलाओं की मौत, 2 बच्चों समेत 4 घायल

पौड़ी जिले में शादी से वापस लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 2 महिलाओं की मौत, 2 बच्चों समेत 4 घायल

Closed
by December 5, 2022 News

05 Dec. 2022. Pauri/ Satpuli. मेरठ – बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतपुली-गुमखाल के बीच कुल्हाड बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी एक 4 साल की बामिका व 6 वर्ष के बालक समेत 4 लोग घायल हो गए। घायलों को 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर को कुछ  लोग कार Uk15c//2901 से पनिया पातळ में शादी समारोह में शामिल होकर  कोटद्वार लौट रहे थे। कार जैसे ही कुल्हाड बैड के पास पहुंची। इसी दौरान कार चालक दलबीर सिंह कार से नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। 

सूचना पर थाना सतपुली  के उप निरीक्षक विनोद कुमार मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गुमखाल पुलिस ने सूचना पर दुर्घटना स्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में दलबीर सिंह( 58), सुरजीत सिंह( 24 ), जबकि अनूप पटवाल की 9 महीने की बच्ची व 6 वर्ष का बच्चा घायल हो गया है। सभी को 108 से अस्पताल भेजा गया। जबकी प्रीति (31) पत्नी अनुप पटवाल, अनूप की 65 वर्षीय नानी की मौके पर ही मौत हो गई। दलबीर सिंह का पुत्र अनुप पटवाल बाइक में कार के पीछे-पीछे आ रहा था।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media