Skip to Content

हरेला पर्व 2021 : नैनीताल के भूमियाधार में लगाए 250 से अधिक पौधे

हरेला पर्व 2021 : नैनीताल के भूमियाधार में लगाए 250 से अधिक पौधे

Closed
by July 16, 2021 News

नैनीताल 16 जुलाई 2021 – हरेला पर्व के शुभ अवसर पर वन विभाग द्वारा भूमियाधार में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य, आईजी कुमाऊॅ अजय रौतेला, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ.सन्दीप तिवारी, वन संरक्षक कुबेर सिंह बिष्ट, प्रभागीय वनाधिकारी टीआर बीजूलाल, दिनकर तिवारी द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में काफल, जामुन, आवला आदि फलदार पौंधों के साथ ही पीपल, चमेली, बोटल ब्रुश, अकेसिया, चिनार आदि प्रजाति के कुल 250 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में विधायक संजीव आर्य ने सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाऐ देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य पौधारोपण करने तक ही सीमित नहीं होना चाहिए। इनको जीवित रखना भी हमारा दायित्व है ताकि ये पौंधे वृक्ष बनकर फल,फूल, शुद्ध हवा, पानी, छाया दें साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में सहायक हों। उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन को रोकने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने के साथ ही पौधों का संरक्षण भी करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों पर गर्व है जिन्होंने हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण के महापर्व हरेला की शुरूआत की, मौसम परिवर्तन के कारण इस पर्व की महत्ता लगभग पूरे विश्व में महसूस की जा रही है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सभी को हरेला पर्व की बधाई एवं शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि हरेला पर्व हरियाली, खुशहाली एवं समृद्धि का प्रतीक होने के साथ ही संस्कृति, परम्परा एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चक्र को स्थिर रखने, जल, जंगल एवं जमीन को बचाये रखने व पर्यावरण को स्वस्थ बनाये रखने के लिए पौधे लगाने के साथ ही इनके संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में भी कार्य करना होगा।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media