Skip to Content

Uttarakhand Lockdown जिलाधिकारियों को निर्देश, आवश्यक व्यवस्था सुचारु रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करवाएं

Uttarakhand Lockdown जिलाधिकारियों को निर्देश, आवश्यक व्यवस्था सुचारु रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करवाएं

Closed
by March 31, 2020 News

उत्तराखंड में राज्य सरकार ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रखी जाएं| खाद्यान्न एवं आवश्यक वस्तुओं की पूर्ण उपलब्धता रखी जाए।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से फोन के माध्यम से कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रखी जाएं| खाद्यान्न एवं आवश्यक वस्तुओं की पूर्ण उपलब्धता रखी जाए| सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जाए| प्रदेश की जनता को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है| उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की आवश्यकताओं के लिए शासन के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए| मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए| यह ध्यान रहे कि खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री में ओवर रेटिंग की शिकायत ना हो|

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों से भी स्वास्थ्य सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आवश्यक सामग्री के लिए स्वास्थ्य सचिव एवं डीजी स्वास्थ्य से संपर्क करने के निर्देश दिए। आधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media