Skip to Content

Uttarakhand भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला,  भतीजी ने दरांती से किये भालू पर वार, फिर क्या हुआ, पूरी खबर पढ़ें

Uttarakhand भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला, भतीजी ने दरांती से किये भालू पर वार, फिर क्या हुआ, पूरी खबर पढ़ें

Closed
by November 4, 2020 All, News

उत्तराखंड में जंगल में घास लेने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया, महिला के साथ जंगल में उसकी भतीजी भी मौजूद थी। महिला पर हमला होते हुए देख भतीजी ने भालू पर दरांंती से वार शुरू कर दिया। भालू को कमजोर पड़ते हुए देख महिला को भी हिम्मत आई और उसने भी भालू पर दरांती से वार किए, इसके बाद भालू वहां से भाग गया और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना कोटद्वार की है, यहां पोखड़ा इलाके के रहने वाली सरोजिनी देवी जंगल में घास लेने गई हुई थी, सरोजिनी देवी के साथ उसकी भतीजी भी मौजूद थी। इसी दौरान सरोजनी देवी पर एक भालू ने हमला कर दिया, सरोजिनी देवी जमीन पर गिर गई और इसी बीच सरोजनी देवी के साथ गई उसकी भतीजी ने भालू के ऊपर दरांती से हमले शुरू कर दिए। इसके बाद सरोजनी देवी को भी हिम्मत मिली और उसने भी भालू पर दरांती से हमला कर दिया। इसके बाद भालू घटनास्थल से भाग गया लेकिन सरोजनी देवी बुरी तरह घायल हो गई थी। मंगलवार को घटी इस घटना के बाद सरोजनी देवी की भतीजी ने गांव वालों को सूचना दी।

गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायल हालत में सरोजनी देवी को अस्पताल पहुंचाया गया। सरोजिनी देवी को कोटद्वार के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है और महिला की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media