Skip to Content

केदारनाथ यात्रा मार्ग आंशिक रूप से खुला, बद्रीनाथ हाईवे से भी भूस्खलन और बोल्डर हटाया

केदारनाथ यात्रा मार्ग आंशिक रूप से खुला, बद्रीनाथ हाईवे से भी भूस्खलन और बोल्डर हटाया

Closed
by May 5, 2023 News

5 April. 2023. Chamoli/ Rudraprayag. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, रुद्रप्रयाग, नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग विगत सायं को भैंरों ग्लेशियर पर ग्लेशियर टूटने के कारण 2.25 बजे विगत दिन को केदारनाथ यात्रा मार्ग आवागमन हेतु बंद हो गया था। यात्रा मार्ग को सुचारू करने के लिए डीडीएमए, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ व पुलिस के जवानों ने दोनों ग्लेशियरों से बर्फ हटाने का कार्य किया गया तथा केदारनाथ यात्रा मार्ग को पैदल यात्रा कर रहे यात्रियों के लिए कल सायं को ही यात्रा मार्ग आवागमन हेतु सुचारू कर दिया गया है। घोड़े खच्चरो के लिए यात्रा मार्ग अभी मार्ग नहीं खुल पाया है, श्रमिको द्बारा बर्फ हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। भैंरों ग्लेशियर एवं कुवेर ग्लेशियर पर यात्रियों की सुरक्षा हेतु एसडीआरएफ, डीडीआर एफ , एनडीआरएफ, वाईएमएफ एवं पुलिस के जवान यात्रियों की सुरक्षा हेतु दोनों ग्लेशियर पर तैनात होकर यात्रियों को ग्लेशियर से पार कराने मे मदद कर रहे हैं ताकि किसी प्रकार से कोई अप्रिय घटना न होने पाएं। अभी सीमित मात्रा में ही यात्रियों को इस मार्ग से प्रवेश करवाया जा रहा है, वहीं हेलीकॉप्टर सेवा के जरिए केदारनाथ धाम के दर्शन जारी हैं।

वहीं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत बदरीनाथ मोटर मार्ग पर हेलंग में हुए भारी भूस्खलन एवं बोल्डर को साफ कर लिया गया है। जनपद चमोली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सामान्य सुचारू हो गया है। दरअसल चारधाम यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव बदरीनाथ धाम को जाने वाली मुख्य सड़क पर गुरुवार को पहाड़ी से मलबा आने के कारण मुख्य मार्ग बंद हो गया था। यह स्थान पीपलकोटी से जोशीमठ के मध्य हेलंग में है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media