Skip to Content

खुशखबरी : पंतनगर से डायरेक्ट लखनऊ फ्लाइट, कुमाऊं वासियों का सफर होगा आसान

खुशखबरी : पंतनगर से डायरेक्ट लखनऊ फ्लाइट, कुमाऊं वासियों का सफर होगा आसान

Closed
by June 2, 2022 News

2 June. 2022. Nainital. कुमाऊं भर के यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर है कि अब पंतनगर एयरपोर्ट से अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए इंडिगो द्वारा हवाई सेवा शुरू कर दी गई है। गुरुवार को लखनऊ से 67 यात्रियों को लेकर इंडिगो का विमान ठीक 12:10 बजे पंतनगर पहुंचा। सप्ताह में लखनऊ के लिए इंडिगो द्वारा मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट जाएगी। जो कि पंतनगर से 12:40 पर रवाना होगी।

पहले दिन पंतनगर से 31 यात्री फ्लाइट से लखनऊ के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि, पंतनगर से दिल्ली-देहरादून सहित कई अन्य स्थानों के लिए भी पहले से ही हवाई यात्रा सुचारू है। अब इसी कदम में लखनऊ के लिए भी यहां से फ्लाइट मिलेगी।

लखनऊ एयरपोर्ट से इंडिगो की उड़ान 6ई-7322 मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को सुबह 11 बजे रवाना होगी। यह उड़ान 1:10 घंटे में पंतनगर की दूरी तय करते हुए वहां दोपहर 12:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में भी उड़ान 6ई-7323 पंतनगर एयरपोर्ट से दोपहर 12:40 बजे रवाना हाकर लखनऊ दोपहर 1:50 बजे पहुंचेगी। इस उड़ान का किराया लगभग 3500 रुपये का होगा।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media