Skip to Content

Video उत्तराखंड : रुद्रपुर की मेहनती महिला चंद्रमणि से बात की पीएम मोदी ने, देखिए क्या बातचीत हुई

Video उत्तराखंड : रुद्रपुर की मेहनती महिला चंद्रमणि से बात की पीएम मोदी ने, देखिए क्या बातचीत हुई

Closed
by August 12, 2021 News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आत्मनिर्भर नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम के तहत देशभर के विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूह से बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने रुद्रपुर के एक महिला समूह से भी बातचीत की। आगे देखिए वीडियो….

देशभर के महिला समूहों के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह और दीन दयाल अंत्योदय योजना आज ग्रामीण भारत में एक नई क्रांति ला रही है। इस क्रांति की मशाल महिला सेल्फ हेल्प समूहों ने संभाल रखी है। पिछले 6-7 सालों के दौरान इन समूहों में तीन गुना से अधिक बढ़ोतरी हुई है और तीन गुना अधिक बहनों की भागीदारी सुनिश्चित हुई है। आजादी के 75 वर्ष का यह समय नए लक्ष्य तय करने और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का है। बहनों की समूह शक्ति को भी अब नई ताकत के साथ आगे बढ़ना है। सरकार लगातार वो माहौल, वो स्थितियां बना रही है, जहां से सभी बहनें हमारे गांवों को समृद्धि और संपन्नता से जोड़ सकती हैं। बहनों-बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण और दूसरी जरूरतों पर भी सरकार पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है। इससे ना सिर्फ महिलाओं की गरिमा बढ़ी है, बल्कि बेटियों-बहनों का आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। यह आत्मनिर्भर भारत के लिए एक सुखद संकेत है।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के रुद्रपुर की चंद्रमणि दास से भी बातचीत की। चंद्रमणि अपने साथी महिलाओं के साथ स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media