Skip to Content

राष्ट्रपति ने दिये पद्म पुरस्कार, उत्तराखंड के 5 विजेता, पूरी खबर पढ़ें

राष्ट्रपति ने दिये पद्म पुरस्कार, उत्तराखंड के 5 विजेता, पूरी खबर पढ़ें

Closed
by November 8, 2021 News

Delhi, 8 Nov 2021 : राष्ट्रपति भवन में सोमवार से शुरू हुए कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वर्ष 2020 और 2021 के लिए अपने अपने क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाले लोगों को पद्म पुरस्कार दिए हैं। मंगलवार को भी एक कार्यक्रम के तहत पद्मा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, पद्म विजेताओं की इस सूची में उत्तराखंड की पांच प्रमुख हस्तियों का नाम है। आज सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन पुरस्कारों से 2020 और 2021 के पद्म विजेताओं को सम्मानित किया। जिसमें उत्तराखंड के प्रमुख पर्यावरणविद डॉ.अनिल प्रकाश जोशी को पद्मभूषण, जबकि पर्यावरणविद कल्याण सिंह और डॉ.योगी एरन को पद्श्री सम्मान देकर सम्मानित किया गया। अब अगले दिन मंगलवार को चिकित्सा क्षेत्र में डॉ.भूपेंद्र कुमार सिंह और किसान प्रेम चंद शर्मा को पद्श्री सम्मान देकर सम्मानित किया जाऐगा।

इसके साथ ही राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, जॉर्ज फर्नांडीस और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। दरअसल केन्‍द्र सरकार ने 2020 के लिए 141 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी, इनमें सात पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। 2021 के पद्म पुरस्कार मंगलवार को दिये जाएंगे।

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर Uttarakhand Mirror से जुड़ें, अगर आप वेबसाइट पर हैं तो नीचे लाइक बटन क्लिक करें )

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News या गूगल पर सर्च करें Mirror Uttarakhand News)


Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media