Skip to Content

देहरादून में हुई धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, लिए गए ये महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून में हुई धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, लिए गए ये महत्वपूर्ण फैसले

Closed
by September 12, 2023 News

12 September. 2023. Dehradun. देहरादून में धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई, इसमें निम्न फैसले लिये गये…..

सचिवालय प्रसाशन मे निजी सचिव परीक्षा मामले में हाई कोर्ट गए 4 अभ्यर्थियों को अनुमन्य किया गया।

औली विकास प्राधिकरण का निर्माण किया गया, जो औली में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बनाया जाएगा।

उधम सिंह नगर में गैस आधारित प्लांट को चलाने के लिए विदेशों से आने वाली गैस में वैट जीरो था, अब cng में भी वैट 0 किया गया।

बद्रीनाथ में विभिन्न कलाकृतियों और वहां के इतिहास के बारे में बताने का काम किया जाएगा, इसके लिए INI डिजाइन स्टूडियो को काम दिया जाएगा।

ऊर्जा में पम्प स्टोरेज प्लांट पॉलिसी बनाई गई, इसमें नॉन पीक ऑवर में इनका उपयोग होगा। इस पॉलिसी के तहत 12 प्रतिशत बिजली नहीं देनी होगी राज्य को, लैंड अलॉटमेंट भी प्राथमिकता के आधार पर होगा।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media