Skip to Content

नैनीताल आए पति-पत्नी, दोनों में हुआ विवाद, फिर जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया

नैनीताल आए पति-पत्नी, दोनों में हुआ विवाद, फिर जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया

Closed
by September 9, 2023 News

9 September. 2023. Nainital. उत्तराखंड का पर्यटन स्थल नैनीताल लगभग साल भर पर्यटकों से गुलजार रहता है, यहां कई लोग हनीमून मनाने भी आते हैं, ऐसे ही एक दंपत्ति यहां हनीमून मनाने नैनीताल आए थे, इस बीच दोनों के बीच विवाद हो गया और उसके बाद जो हुआ वह यहां चर्चा का विषय बना हुआ है।

मुरादाबाद निवासी एक व्यक्ति का 10 दिनों पहले विवाह हुआ था और वह अपनी पत्नी को लेकर हनीमून मनाने के लिए नैनीताल आया हुआ था, नैनीताल में कई जगहों पर दोनों घूमने गए, उसके बाद दोनों नैनीताल की माल रोड पर घूम रहे थे, यहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों झगड़ा करने लगे।

दोनों के बीच में झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति अपनी पत्नी को माल रोड पर छोड़कर वापस चला गया, बताया जा रहा है कि इसके बाद पति नैनीताल को छोड़कर ही वापस चला गया, बदहवास पत्नी को कुछ पता नहीं चला तो पत्नी ने पुलिस को इस बात की सूचना दी।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद पुलिस ने महिला से उसके घर का पता पूछा और महिला को घर भिजवाने का इंतजाम किया, यह घटना पूरे नैनीताल में चर्चा का विषय बनी हुई है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media