Skip to Content

Uttarakhand : धरासू- यमुनोत्री राजमार्ग में भीषण दुर्घटना, 5 लोगों की मौत, 1 घायल

Uttarakhand : धरासू- यमुनोत्री राजमार्ग में भीषण दुर्घटना, 5 लोगों की मौत, 1 घायल

Closed
by November 19, 2022 News

19 Nov. Uttarkashi. धरासू- यमुनोत्री राजमार्ग मार्ग में ब्रह्मखाल के नजदीक एक कार दुर्घटना हो गई है। इस सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मरने वालों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, एक मह‍िला गंभीर घायल हो गई है। उसे उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। सभी लोग स्थानीय हैं।

आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार कार में 6 लोग सवार थे जिनमें 5 की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल बताया गया है। रेस्क्यू टीम मौके पर है।

घटना शनिवार साढ़े 12 बजे की है जब यूके 10 ए – 0571 उत्तरकाशी आ रही थी तभी अचानक वाहन अनियंत्रित हो गई और 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाइवे पर ब्रह्मखाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। उन्होंने दुर्घटना में घायल के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।

वहीं उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में आज सुबह गुलरघाटी के समीप एक कार गहरी खाई में जा गिरी, कार में पति-पत्नी और उनका एक बच्चा सवार था। सूचना पर देवदूत बनकर पहुंची SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों को सकुशल बचाया।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media