Skip to Content

पौड़ी के युवक का शव रुड़की में अनाज के ड्रम में मिला, पुलिस ने जांच शुरू की

पौड़ी के युवक का शव रुड़की में अनाज के ड्रम में मिला, पुलिस ने जांच शुरू की

Closed
by December 3, 2022 News

03 Nov. 2022. Haridwar.रुड़की के भगवानपुर के चांद कालोनी में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां किरायेदार मकान खाली करके चला गया। जब मकान मालिक ने घर में रखी अनाज की ड्रम को खोलकर देखा तो उसमें लाश देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के सिर पर किसी धारदार हथियार के निशान था। शव करीब तीन चार दिन पुराना बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भगवानपुर कस्बे में थाने के पास चांद कालोनी है। इसी कालोनी में सिकंदर का तीन मंजिल मकान है। दो दिन पहले ही किरायेदार कमरा खाली करके गए थे। शुक्रवार की रात सिकंदर कमरे में गया तो एक अनाज का ड्रम देखा। उसने ड्रम खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। ड्रम में एक युवक का शव था। उसने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह और एसपी देहात एसके सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया।

पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद मृतक के शिनाख्त नितिन भंडारी, निवासी चोरी खाल, पाबो, पौड़ी गढ़वाल के रूप में की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, युवक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं, जिससे युवक कि हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि किरायेदारों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media