Skip to Content

9 से 15 अगस्त तक देश भर में हर घर तिरंगा अभियान, सरकार ने नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ एक सेल्फी अपलोड करने का आग्रह किया

9 से 15 अगस्त तक देश भर में हर घर तिरंगा अभियान, सरकार ने नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ एक सेल्फी अपलोड करने का आग्रह किया

Closed
by August 8, 2024 News

8 August. 2024. New Delhi. स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में 9 से 15 अगस्त, 2024 तक तीसरा “हर घर तिरंगा” (एचजीटी) अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज यानी 8 अगस्त, 2024 को घोषणा करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में 9 से 15 अगस्त, 2024 तक तीसरा “हर घर तिरंगा” (एचजीटी) अभियान चलाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य हर भारतीय को राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करके नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है। नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ एक सेल्फी क्लिक करने और इसे harghartiranga.com पर अपलोड करने का आग्रह किया।

शेखावत ने कहा कि 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में शुरू किया गया “हर घर तिरंगा” अभियान एक जन आंदोलन बन गया है, जिसे देश भर में समाज के विभिन्न वर्गों ने अपनाया है। 2022 में, 23 करोड़ से अधिक घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और 6 करोड़ लोगों ने ध्वज के साथ अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड की। 2023 में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 10 करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड की गईं।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने 28 जुलाई, 2024 को अपने नवीनतम मन की बात कार्यक्रम में भी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और ‘हर घर तिरंगा’ की परंपरा को जारी रखने का आग्रह किया, जिसमें पिछले दो वर्षों में जनता की व्यापक भागीदारी देखी गई है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media