Skip to Content

Uttarakhand हल्द्वानी में सवेरे-सवेरे व्यक्ति को मारी गोली, इलाके में लोगों में हड़कंप

Uttarakhand हल्द्वानी में सवेरे-सवेरे व्यक्ति को मारी गोली, इलाके में लोगों में हड़कंप

Closed
by September 3, 2021 News

Haldwani, 3 September 2021 : बरेली रोड पर शुक्रवार सवेरे मोतीनगर और गोरापड़ाव के बीच अज्ञात हमलावर ने घर के बाहर टहल रहे एक 55 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया है। घायल व्यक्ति को गंभीर स्थिति में हल्द्वानी चिकित्सालय के लिए भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही मंडी पुलिस चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई, मिल रही जानकारी के अनुसार घटना प्लानेट हौंडा के शो रूम के आसपास की है। यहां 55 वर्षीय कौस्तुभ अपने घर के बाहर टहल रहे थे। उनके परिजन घर के अंदर थे। इसी बीच अचानक कौस्तुभ के चीखने और गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तो कौस्तुभ जमीन पर पर पड़े थे। आनन फानन में उन्हें हल्द्वानी भेजा गया। चूकिं यह क्षेत्र मंडी पुलिस चौकी की सीमा में आता है इसलिए मंडी पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी गई।

इसके बाद चौकी से पुलिस की टीम पहुंच गई। घटना लगभग साढ़े नौ बजे सवेरे के आसपास की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। हल्द्वानी कोतवाली से भी पुलिस को मौके पर भेजा गया।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media