Skip to Content

Uttarakhand दुल्हन सज-धजकर कर रही थी दुल्हे और बारात का इंतजार, तभी दुल्हे की मौत की आई खबर, मचा कोहराम

Uttarakhand दुल्हन सज-धजकर कर रही थी दुल्हे और बारात का इंतजार, तभी दुल्हे की मौत की आई खबर, मचा कोहराम

Closed
by November 30, 2020 News

कुछ ही देर में बारात दुल्हन के घर में पहुंचने वाली थी, दुल्हन सज धज कर बारात का इंतजार कर रही थी, दूल्हा भी बग्घी में चढ़कर दुल्हन के घर के लिए रवाना हो चुका था, लेकिन तभी दुल्हन तक दूल्हे की मौत की खबर पहुंची, इसके बाद बारात में कोहराम मच गया। अपने श्रृंगार को अंतिम रूप दे रही दुल्हन भी गश खाकर गिर गई, दुल्हन के घर में हलचल मची, यह घटना उत्तराखंड में घटी है, जहां बग्घी में चढ़कर दुल्हन के घर में जा रहे एक दूल्हे की मौत हो गई है।

यह घटना उत्तराखंड के काशीपुर की है, यहां मुरादाबाद के मुकेश नामक युवक की शादी पुष्पक विहार में होनी थी। मुरादाबाद से बारात आकर काशीपुर में अग्रवाल सभा भवन में ठहरी हुई थी। शादी की रस्में पुष्पक विहार स्थित दुल्हन के घर में पूरी होनी थी। शुक्रवार शाम करीब 9:00 बजे अग्रवाल सभा भवन से पुष्पक विहार के लिए बारात की तैयारी की गई। जैसे ही दूल्हा बग्घी में बैठा, उसके सीने में जोर का दर्द होने लगा।

दूल्हे को एक स्थानीय चिकित्सा केंद्र में ले जाया गया जहां दूल्हे का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद दूल्हे की हालत और खराब हो गई, परिजन दूल्हे को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए और दूल्हे की खराब होती हालत को देखते हुए निजी अस्पताल से दूल्हे को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसके बाद परिजन दूल्हे को मुरादाबाद के सिद्धू अस्पताल में ले आए, इलाज के दौरान देर रात को दुल्हे ने दम तोड़ दिया। जिस वक्त दुल्हे की मौत की खबर दुल्हन के घर में पहुंची दुल्हन पूरी सज धज कर बारात का इंतजार कर रही थी। दूल्हे की मौत की खबर जैसे ही दुल्हन को मिली दुल्हन बेहोश हो गई, इसके बाद दुल्हन को भी अस्पताल ले जाना पड़ा। दुल्हन की हालत अब ठीक है लेकिन दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि दूल्हा और दुल्हन दोनों के परिवार काफी दिनों से शादी की तैयारी कर रहे थे। दुल्हन भी शादी को लेकर काफी खुश थी लेकिन पलभर में ही दोनों परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media