Skip to Content

उत्तराखंड में यहां ग्राम प्रधान रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने धर दबोचा

उत्तराखंड में यहां ग्राम प्रधान रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने धर दबोचा

Closed
by March 23, 2023 All, News

23 March. 2023. गदरपुर । गिरधनर नगर की ग्राम प्रधान कविता गुम्बर को विजलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक गिरधरनगर निवासी कौशल कुमार, जय सैनी, हरिशंकर शर्मा आदि ने प्रधान पर शौचालय की फाईल पर हस्ताक्षर करने के ऐवज में दो दो हजार रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था।

साथ ही प्रधान के खिलाफ टोल फ्री नम्बर पर भी शिकायत की गयी थी। शिकायत पर हल्द्वानी से आयी विजिलेंस की टीम ने गुरूवार को ग्राम प्रधान के घर पर औचक छापेमारी की। टीम ने शिकायतकर्ता को सुनियोजित ढंग से प्रधान के पास भेजा था। इस दौरान शिकायकर्ता ने प्रधान को छह हजार रिश्वत दी तभी विजिलेंस टीम ने प्रधान को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

टीम में निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, हेड कांस्टेबल दीप जोशी, हेड कांस्टेबल ममता तिवारी, कांस्टेबल दीपा टम्टा, गिरीश जोशी आदि शामिल थे।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media