Skip to Content

उत्तराखंड की एक लड़की की हरकत से आधी रात को अमेरिका से आया फोन, पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

उत्तराखंड की एक लड़की की हरकत से आधी रात को अमेरिका से आया फोन, पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

Closed
by August 25, 2023 News

25 August. 2023. Dehradun. उत्तराखंड की एक लड़की की हरकत के कारण आधी रात को अमेरिका से उत्तराखंड पुलिस को फोन आया, इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और इस फोन कॉल को लेकर पुलिस ने जरूरी एक्शन भी लिया और पुलिस को सफलता भी मिली।

यह जानकारी उत्तराखंड पुलिस की ओर से साझा की गई है, इस जानकारी में बताया गया है कि उधम सिंह नगर जिले की रहने वाली एक लड़की आधी रात को इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने के तरीके और आत्महत्या करने की जगह के बारे में लोगों से पूछ रही थी और सर्च कर रही थी। इंस्टाग्राम और फेसबुक को चलने वाली कंपनी मेटा के अधिकारी तुरंत इसको लेकर सक्रिय हो गए, मेटा की ओर से उत्तराखंड पुलिस के विशेष कार्य बल के एक अधिकारी को तुरंत इस बात की जानकारी दी गई।

मेटा की ओर से उत्तराखंड पुलिस को लड़की का इंस्टाग्राम अकाउंट और इंस्टाग्राम पर लिखी हुई बातों की जानकारी साझा की गई, इसके बाद उत्तराखंड पुलिस सक्रिय हो गई, उत्तराखंड पुलिस ने उधम सिंह नगर में लड़की का निवास स्थान खोज निकाला और स्थानीय पुलिस को तुरंत इस बात की जानकारी दी।

स्थानीय पुलिस को जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस लड़की के निवास स्थान पर पहुंची और लड़की को खोज निकाला, पुलिस की ओर से बताया गया है कि इसके बाद जानकारी मिली की लड़की की मां का देहांत हो चुका है, लड़की के पिता ने दूसरी शादी कर ली है और हाल ही में लड़की का उसके प्रेमी के साथ ब्रेकअप हो गया है, इसी कारण लड़की तनाव में रहने लगी थी और आत्महत्या करने की सोच रही थी।

इसके बाद पुलिस की ओर से लड़की की काउंसलिंग की गई और लगभग 2 घंटे तक लड़की को समझाने के बाद लड़की यह मानने लगी कि उसके द्वारा गलत कदम उठाए जा रहा था, उसने न सिर्फ पुलिस से बल्कि अपने परिवार से भी इस बात के लिए माफी मांगी।

इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि उत्तराखंड पुलिस और मेटा ने तकनीक का सहारा लेकर और आपस में साझेदारी का एक उदाहरण पेश किया, जिससे समय पर एक लड़की की जान बच सकी।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media