Skip to Content

उड़ान के जरिए उत्तराखंड आने वाले होंगे क्वारंटीन, इसका खर्च भी खुद चुकाना होगा

उड़ान के जरिए उत्तराखंड आने वाले होंगे क्वारंटीन, इसका खर्च भी खुद चुकाना होगा

Closed
by May 24, 2020 News

सोमवार से देश में घरेलू उड़ानें शुरू हो रही हैं, इसके तहत मुंबई और दिल्ली से देहरादून और वहीं देहरादून और पंतनगर के बीच में भी उड़ान शुरू हो जाएगी। जो यात्री फ्लाइट के जरिए दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आएंगे उनको उत्तराखंड में संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा। क्वॉरेंटाइन होने का खर्चा भी यात्रियों को देना होगा, यह जानकारी राज्य के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने दी है।

मुख्य सचिव ने बताया कि घरेलू उड़ानें भी शुरू होने जा रही हैं। दिल्ली-देहरादून, मुम्बई-देहरादून व पंतनगर-देहरादून के लिए उडानें संचालित होंगी। इसके लिए एसओपी जारी की जा चुकी है। पूरी सावधानी से सारी व्यवस्थाएं रखी जाएंगी। जो भी इन उड़ानों से आएंगे, उन्हें क्वारेंटाईन रखा जाएगा। होटल में क्वारेंटाईन का भुगतान स्वयं करना होगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि बाहर से आए लोगों को क्वारेंटाईन का पालन करना है। इसका उल्लंघन करने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी गई है। उन्होंने वापस लौटे प्रवासी लोगों से अपील की कि धैर्य और संयम बनाए रखें। क्वारेंटाईन का उल्लंघन न करें, स्वयं भी सुरक्षित रहें और अपने परिवार और समाज को भी सुरक्षित रखें। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में बढ़ते मामलों को देखते हुए घबराने की आवश्यकता नहीं है। पूरे देश के साथ ही उत्तराखण्ड में भी केस बढ़ रहे हैं। शासन-प्रशासन इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। हमारे यहां बैड, आक्सीजन, वेंटीलेटर, आईसीयू आदि आवश्यक संसाधन पर्याप्त मात्रा में हैं। हमारे चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हमारे यहां मृत्यु दर कम है। बस कुछ सावधानियां रखने की आवश्यकता है, जरूरी होने पर ही घर से निकलें, निर्धारित व्यक्तिगत दूरी बनाकर रखें, मास्क का अनिवार्यता से प्रयोग करें, कार्यस्थल पर सेनेटाईजेशन की व्यवस्था हो और क्वारेंटाईन के नियमों का अक्षरक्षः पालन करें।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें) 

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media