Skip to Content

धामी कैबिनेट ने लिए 30 फैसले, घाट, मुनस्यारी नगर पंचायत, भीमताल बना नगर पालिका, खिलाड़ियों के लिए भी खुशखबरी, पढ़िए महत्वपूर्ण फैसले

धामी कैबिनेट ने लिए 30 फैसले, घाट, मुनस्यारी नगर पंचायत, भीमताल बना नगर पालिका, खिलाड़ियों के लिए भी खुशखबरी, पढ़िए महत्वपूर्ण फैसले

Closed
by August 24, 2023 News

24 August. 2023. Dehradun. देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, इस बैठक में विभिन्न विभागों के 30 प्रस्ताव पर चर्चा हुई और उन्हें मंजूरी दी गई। कैबिनेट के द्वारा लिए गए कुछ महत्वपूर्ण फैसले निम्नलिखित हैं…..

नगरपालिका और शहरी विकास में हुई चर्चा, नरेंद्र नगर की सीमा का किया गया विस्तार, तीन गांव को नगर पालिका में जोड़ा गया है यहां 150 व्यक्ति से ज्यादा है जनसंख्या घनत्व।

चमोली के घाट ब्लॉक को अब नगर पंचायत बनाया गया है, घाट के महत्व को देखते हुए लिया गया है ये फैसला। कीर्तिनगर का भी सीमा विस्तार किया गया है, 32 परिवार को शहरी क्षेत्र में जोड़ा गया है, पूर्व में ये रह गए थे।

मुनस्यारी बनाया गया नगर पंचायत

नगर पालिका रुद्रप्रयाग का भी किया गया विस्तार, जोड़े गए कुछ गांव

भीमताल में भी लगातार पर्यटन बढ़ रहा है इस लिए इसे उचकृत करके नगर पालिका बनाने का लिया फैसला, अब होगी नगर पालिका

वन विभाग के 2 प्रस्ताव आया सामने, सहायक संख्या अधिकारी के पद किए गए खत्म। मानव वन्य जीव संघर्ष राहत वितरण नियमवाली 2023 को मिली मंजूरी, इसमें सहायता निधि में धनराशि बहुत तेजी से दी जाएगी, साधारण रूप से घायल पर 15 हजार, गंभीर रूप से घायल पर 1 लाख रुपए मिलेगा। जंगली जानवर से संघर्ष में मृत्य होने पर 6 लाख मिलेगा।

शिक्षा विभाग को लेकर हुई चर्चा, मुख्य मंत्री उच्च सोध प्रोत्साहन योजना को मंजूरी, ये एक चैलेंज फंड के रूप में काम करेगी, इसमें 15 लाख तक के प्रोजेक्ट लिए जायेंगे, कुछ विशेष में 18 लाख भी लिए जा सकते हैं। इसमें फेकल्टी के साथ-साथ स्टूडेंट भी शोध कार्य करेंगे।

देव भूमि उद्यमिता योजना को मंजूरी, इस योजना में एवरनेस कैंप लगाए जायेंगे, इसमें अलग अलग जिलों में शोध कार्य करवाए जायेंगे, इसमें एक्सपर्ट स्टूडेंट को ट्रेंड करेंगे, एक साल में तीन हजार को ट्रेनिंग मिलेगी।

चिकित्सा शिक्षा के तहत मेडिकल कॉलेज में भी हर साल नर्स की भर्ती निकाली जाएगी।

खेल और युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी, 2021 में खेल नीति लागू की गई थी, 2024 में राष्ट्रीय खेल होने जा रहे हैं।जो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें अब नियुक्ति दी जाएगी। कुल 600 से ज्यादा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, 2014 से लेकर अभी तक जिन खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है उन्हें भी मौका मिलेगा।उसमें 15 से 16 खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, इसके लिए पुलिस विभाग में 2 पद डिप्टी एसपी के होंगे,खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग में मिलेगा मौका। आउट ऑफ टर्न के तहत पदक विजेताओं को मिलेगी नौकरी, 6 विभागों में 150 पद हुए चयनित, 2000 ग्रेड पे से लेकर 5400 ग्रेड पे तक के पद तय।

खेल विभाग में अभी तक यूपी की नियमावली को लागू किया गया था लेकिन अब प्रदेश में जल्दी खुद की नियमावली लेकर आई जाएगी।

अब जो भी स्टूडेंट प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए जाएंगे उन्हें 50% की छूट प्रदेश की परिवहन की बसों में मिलेगा,

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर 800 एकड़ से अधिक भूमि का होगा अधिग्रहण,सरकारी भूमि का होगा अधिग्रहण।

माध्यमिक शिक्षा नियमावली में संशोधन, जिन कोर्स की मान्यता नहीं होती है, इसलिए समय समय पर कैबिनेट में प्रस्ताव आते है कोर्स की मान्यता के लिए अब विभाग समिति बनाकर ऐसे कोर्स को मान्यता दे सकता है।

6 सितंबर से 12 सितम्बर तक विधानसभा सत्र के आयोजन को मंजूरी

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media