Skip to Content

उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और विधायक पुत्र संजीव आर्य कांग्रेस में वापस, दिल्ली में ली सदस्यता

उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और विधायक पुत्र संजीव आर्य कांग्रेस में वापस, दिल्ली में ली सदस्यता

Closed
by October 11, 2021 News

नई दिल्ली/देहरादून : भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की घर वापसी हो गयी। सोमवार को कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके विधायक पुत्र संजीव आर्य ने फिर से कांग्रेस की सदस्यता ले ली। 2016 में कांग्रेस से बगावत कर यशपाल आर्य भाजपा में शामिल हो गए थे।

दिल्ली पार्टी मुख्यालय में महासचिव वेणुगोपाल व रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रभारी देवेंद्र यादव, गणेश गोदियाल ,प्रीतम सिंह,दीपिका सिंह भी मौजूद थे। कांग्रेस मुख्यालय में केंद्रीय नेताओं के अलावा प्रदेश अध्य्क्ष गणेश गोदियाल, हरीश रावत,प्रीतम सिंह की मौजूदगी में भाजपा के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य व संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि यशपाल आर्य की घर वापसी के बाद कुछ अन्य पुराने कांग्रेसी नेता भी भाजपा छोड़ने का मन बना चुके है।

गौरतलब है कि 25 सितम्बर को सीएम पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के घर अचानक पहुंच गए थे। इससे यह संदेश चला गया कि मंत्री आर्य नाराज हैं, हालांकि आर्य ने स्वयं नाराजगी का खंडन किया था।

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर Uttarakhand Mirror से जुड़ें, अगर आप वेबसाइट पर हैं तो नीचे लाइक बटन क्लिक करें )

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News या गूगल पर सर्च करें Mirror Uttarakhand News)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media