
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे देहरादून, चीन सीमा पर जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा
4 Oct. 2022. Dehradun. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देहरादून पहुंच गए हैं, देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।
आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देहरादून के सेना के गढ़ी कैंट में रात्रि विश्राम करेंगे, वहीं देहरादून में सेना से जुड़े एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।
बुधवार सवेरे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बद्रीनाथ जाने का कार्यक्रम है, वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन सीमा पर आईटीबीपी और सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे और सेना के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News
( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)