Skip to Content

Uttarakhand कांग्रेस ने किया विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन, देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में विरोध

Uttarakhand कांग्रेस ने किया विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन, देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में विरोध

Closed
by June 11, 2021 News

देहरादून : आज प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमत के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर सुबह 11 बजे से एक घंटा तक विधानसभावार प्रदर्शन किया गया। देहरादून में पार्टी के मुख्यालय में हुए प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए।

विकास नगर में भी कांग्रेस नेताओं ने अजय नेगी के नेतृत्व में धरना दिया। अजय नेगी का कहना है कि महंगाई उच्च स्तर पर पहुंच चुकी है। पेट्रोल के दाम 100 से पार हो चुके है, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही। केंद्र सरकार महंगाई पर ध्यान नहीं दे रही। वह सिर्फ चुनावों में अपना ध्यान दे रही है। डीजल-पेट्रोल के दाम कभी 50 से 55 रुपये थे, गैस सिलेंडर पांच सौ रुपये का था। अब सभी के रेट बढ़कर लगभग दोगुने हो गए हैं। इस अवसर पर संजय चौहान आदि मौजूद रहे।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media