Skip to Content

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विजयादशमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएंं दी, मास्क पहने रखने की अपील की

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विजयादशमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएंं दी, मास्क पहने रखने की अपील की

Closed
by October 25, 2020 News

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश वासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम का सम्पूर्ण जीवन चरित्र अनुकरणीय है। उनके जीवन की विशिष्टता समाज का मार्ग प्रशस्त करती रही है। उन्होंने धर्म एवं सत्यता के मार्ग पर चलकर रावण पर विजय प्राप्त की थी। दशहरा उल्लास एवं विजय का भी पर्व है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि विजयादशमी भी शक्ति साधना एवं समन्वय का पर्व है। शक्ति की उपासना का यह पर्व हमें जीवन की कठिनाइयों से पार पाने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने समाज के सभी वर्गों से आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के साथ इन त्योहारों को मनाने की अपील की है।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से कोविड-19 के दृष्टिगत इस अवसर पर सामाजिक दूरी, मास्क पहनने के साथ ही अन्य सावधानियों का अनुपालन करने की भी अपील की है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media