Skip to Content

आइसोलेशन में रह रहे मुख्यमंत्री ने फोन पर राज्य के गणमान्य व्यक्तियों को होली की शुभकामनाएं दीं

आइसोलेशन में रह रहे मुख्यमंत्री ने फोन पर राज्य के गणमान्य व्यक्तियों को होली की शुभकामनाएं दीं

Closed
by March 28, 2021 News

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने होली पर्व के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न बुद्धिजीवियों, पत्रकारों, समाज में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ठ योगदान देने वाले प्रमुख व्यक्तियों के साथ ही अपने मंत्रिमण्डल के सहयोगियों से दूरभाष पर वार्ता कर होली पर्व की शुभकामनाएं दी।

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव होने के कारण आईसोलेशन में रहकर ही कामकाज निपटा रहे हैं तथा वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए मुख्यमंत्री अधिकारियों के लगातार सम्पर्क में हैं और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री तीरथ ने चीफ जस्टिस श्री आर0एस0चौहान, पर्वतारोही ताशी-नुंग्शी, प्रसिद्ध लोक गायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी, सुश्री बसन्ती बिष्ट, हेस्को के संस्थापक डॉ. अनिल जोशी सहित अन्य गणमान्य लोगों से दूरभाष पर वार्ता कर होली पर्व की शुभकामनाएं दी।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media