Skip to Content

मुख्यमंत्री धामी ने हिन्दी फीचर फिल्म कलरव का ट्रेलर लॉन्च किया, फिल्म को रिलीज होने से पहले ही 11 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले

मुख्यमंत्री धामी ने हिन्दी फीचर फिल्म कलरव का ट्रेलर लॉन्च किया, फिल्म को रिलीज होने से पहले ही 11 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले

Closed
by December 27, 2022 News

27 Dec. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हिन्दी फीचर फिल्म कलरव का ट्रेलर लॉन्च किया। मुख्यमंत्री ने इस फिल्म की सफलता के लिए सभी कलाकारों को शुभकामनाएं दी।

कलरव फिल्म के प्रोड्यूसर राकेश धामी ने कहा कि माया प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को रिलीज होने से पूर्व 11 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं। फिल्म में मुख्य कलाकार नितिन एवं अम्बिका आर्य हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर श्री जगदीश भारती हैं। इस फिल्म का अधिकांश फिल्मांकन उत्तराखण्ड में हुआ है। यह फिल्म 06 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, श्री संजय तिवारी, माया धामी, गीता उनियाल, बीना उपाध्याय एवं विदुषी उपाध्याय उपस्थित थे।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media