Skip to Content

चमोली पुलिस का फेसबुक पेज हैक, स्टोरी में लगाई अश्लील तस्वीर

चमोली पुलिस का फेसबुक पेज हैक, स्टोरी में लगाई अश्लील तस्वीर

Closed
by December 16, 2023 News

16 Dec. 2023. Chamoli. उत्तराखंड के चमोली से साइबर क्राइम की बड़ी खबर सामने आ रही है। साइबर अपराधियों ने चमोली पुलिस का ऑफिशियल फेसबुक पेज हैक कर दिया। फेसबुक पेज पर पुलिस के लोगो वाली तस्वीर को हटाकर वहां आपत्तिजनक तस्वीर लगा दी। घटना के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।

फेसबुक पर चमोली पुलिस उत्तराखंड के ऑफिसियल पेज पर लोगो पर क्लिक करते ही बेहद ही अश्लील लिंक सामने आ रहा है। साफ है हैकर्स ने उत्तराखंड पुलिस को सीधे-सीधे खुली चुनौती दी है। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

यह पहली बार है, जब उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट हैक किया गया जिसमे अश्लील लिंक शेयर कर हैकर्स ने बड़ी दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई अमल में लाते हुए इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media