Skip to Content

Uttarakhand बीजेपी का राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला, पूछे कई सवाल

Uttarakhand बीजेपी का राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला, पूछे कई सवाल

Closed
by December 16, 2021 News

16 Dec. 2021. Dehradun : भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल के लगभग 60 वर्षों में सैनिकों के सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कभी कोई कार्य नहीं किया और आज सैन्य सम्मान रैली का ढोंग कर रही है। एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए मदन कौशिक ने राहुल को सबसे पहले सैनिकों और सैनिक परिवारों से जुड़े भाजपा के इन सवालों का जवाब देने की चुनौती दी।

भारतीय जनता पार्टी के कांग्रेस व राहुल गांधी से सवाल

(1) कांग्रेस पार्टी बार-बार विकास को लेकर भाजपा पर आरोप मढ़ रही है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार के समन्वय से 5 वर्ष में 1 लाख करोड़ रूपये उत्तराखण्ड के विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा निर्गत किया गया । जिस धनराशी का तेजी से उत्तराखण्ड के सड़क एवं रेल मार्ग, शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य आदि सेक्टरों में उपयोग किया जा रहा है ये सब प्रदेश की जनता के सम्मुख है। इसे प्रमाणिकता के साथ भारत के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 4 दिसम्बर को उत्तराखण्ड की जनता के समक्ष विस्तार से बताया भी गया।

कौशिक ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस पार्टी से, हिन्दुओं को लश्करे तैयबा से भी खतरनाक बताने वाले राहुल गांधी से पूछना चाहती है कि 2004 से लेकर 2007, 2012 से 2014 तक पाँच वर्ष तक केन्द्र व प्रदेश में कांग्रेस को भी डबल इंजन वाली सरकार बनाने का मौका मिला था। क्या इस राज्य के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा उस दौरान कोई महत्वाकासी परियोजनाएं दी गई। यदि हाँ तो राहुल गांधी को उसका हिसाब उत्तराखण्ड की जनता को देना चाहिए था। उत्तराखण्ड की जनता यह जानना चहती है?

● क्या 1970 से वन रैंक वन पेंशन की मांग को कांग्रेस ने पूरा किया सिवाय लटकाने भटकाने के।

(2) आज कांग्रेस पार्टी सैनिकों के सम्मान व शौर्य की बात कहकर सैनिक सम्मान दिवस मना रही है। इस कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि सैनिकों के सम्मान के लिए 60 वर्षों में कांग्रेस द्वारा क्या कार्य किये गए ?

क्या सीमाओं पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जाबाज सैनिकों के पार्थिव शरीर को उनकी जन्मभूमि तक लाने का काम या उनके परिवारों को आगे व्यवस्थित करने का काम कभी कांग्रेस ने किया ? कांग्रेस राज में जब कोई सैनिक सीमा पर शहीद होता था एक काला कम्बल, एक काला बक्सा व पाँच पैसे का पोस्ट कार्ड के साथ शहीद का पार्थिव शरीर उनके परिवार को सौंपा जाता था। क्या यही वह सैनिक सम्मान था जिस पर आज राहुल सैनिक सम्मान दिवस मना रहे है? काग्रेस और उनके सहयोगी सरकारों के शासन काल में सैनिक सीमा पर इस बात के इंतजार में रहते थे कि दिल्ली से कब फायरिंग का आदेश जायेगा और कब दुश्मनों आंतकियों को मार गिराया जायेगा। क्या यही सैनिकों का सम्मान या जो पार्टी दिवंगत जनरल विपिन रावत की तस्वीर लगाकर सम्मान की बात कर रही है। उनके एक सांसद व वरिष्ठ नेता सन्दीप दीक्षित ने जनरल रावत को सड़क का गुंडा तक कहा था। क्या यही सैनिक सम्मान है ? जब जनरल विपिन रावत जी की दोनों बेटियों द्वारा हरिद्वार में अस्थि विसर्जन किया जा रहा था तो उस समय समूचा उत्तराखण्ड व देश अपने वीर सपूत के गम व शोक में डूबा हुआ था। लेकिन उसी समय कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ढोल व नगाड़ों की थाप पर गोवा में नृत्य कर रही थी। क्या यही सैनिकों के सम्मान की परंपरा कांग्रेस में है ?

• आज देवभुमि उत्तराखण्ड की सम्मानित जनता राहुल गांधी से यह जानना चाहती है कि कुछ दिन पहले जयपुर में महंगाई के मुद्दे पर बुलाई गई रैली में उन्होंने हिन्दुओं के लिए अपमान जनक शब्दों का प्रयोग क्यों किया था ? अपने सम्बोधन में राहुल ने कहा था कि मेरी लड़ाई हिंदुत्ववादियों से है और मैं हिंदुत्ववादियों से अन्तिम सांस तक लड़ुंगा। क्योंकि यह रैली महंगाई के खिलाफ थी और उस मंच से राहुल ने तो मुसलिम समाज की बात की और न ईसाई समाज की बात की और न ही किसी अन्य धर्म की बात की, लेकिन सीधे हिन्दुओं पर प्रहार करने से यह स्पष्ट होता है कि वोट बैंक की राजनीति के तहत राहुल गांधी हिन्दुओं का बंटवारा व संहार करने को भी तैयार हैं। उत्तराखण्ड की जनता राहुल से यह पूछना चाहती है कब तक तुष्टीकरण की राजनीति कर कांग्रेस हिन्दुओं का अपमान करती रहेगी। क्या राहुल गांधी हिन्दु समाज से माफी मागेंगे। इस देश का बहुसंख्यक समाज विशेषकर उत्तराखण्ड की जनता राहुल को एक बार फिर इस चुनाव में जवाब अवश्य देगी।

(3) कांग्रेस नेताओं ने सैनिकों की शहादत और शौर्य का अपमान किया है।

• बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद गांधी परिवार की करीबी सैम पित्रोदा समेत अनेक कांग्रेसी नेताओं ने सबूत मांगे थे।

● सर्जिकल स्ट्राइक के समय भी मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सेना के इस शौर्य पर सवाल खड़े कर मनोबल तोड़ने का काम किया।

● भारत-चीन सीमा तनाव के समय एक ओर प्रधानमंत्री मोदी देश और सेना का मनोबल बढ़ाते रहे वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शत्रु देश चीन के साथ गुपचुप बैठक करते रहे।

● कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिगविजय सिंह ने तो यहाँ तक कहा की कश्मीरी लोगों को एक तरफ आतंकवादी मारते हैं दूसरी तरफ भारतीय सेना के जवान।

• जिस आतंकी बुरहान वानी को भारतीय सेना ने एनकाउंटर में ढेर किया था उसे कांग्रेस पार्टी के सैफुदीन सोज जैसे नेता जिन्दा रखना चाहते थे। राहुल गाधी व काग्रेस पार्टी को उनके नेताओं द्वारा भारतीय सेना के अपमान से जुड़े इन तमाम सवालों के जवाब देने चाहिए।

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर Uttarakhand Mirror से जुड़ें, अगर आप वेबसाइट पर हैं तो नीचे लाइक बटन क्लिक करें )

(अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News या गूगल पर सर्च करें Mirror Uttarakhand News)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media