Skip to Content

Uttarakhand धर्मनगरी हरिद्वार से नड्डा करेंगे विजय संकल्प यात्रा का  शंखनाद, बीजेपी तैयारियों में जुटी

Uttarakhand धर्मनगरी हरिद्वार से नड्डा करेंगे विजय संकल्प यात्रा का शंखनाद, बीजेपी तैयारियों में जुटी

Closed
by December 14, 2021 News

14 Dec. 2021. Haridwar : भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार की एक बैठक अनुराग पैलेस ज्वालापुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा ने की और संचालन भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि आगामी 18 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे पंतदीप मैदान से विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, उसके पश्चात यात्रा चार दिनों तक हरिद्वार जनपद की सभी विधानसभाओं में जाएगी तत्पश्चात यात्रा गढ़वाल की अन्य विधानसभाओं में जाएगी। उन्होंने बताया कि कुमाऊं में विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे। यात्रा के उत्तराखंड प्रदेश संयोजक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने बताया कि दिनांक 17 दिसंबर को अपराहन 3:00 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा हर की पौड़ी पर गढ़वाल और कुमाऊं में जाने वाले विजय संकल्प रथों का गंगा पूजन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि कल दिनांक 15 दिसंबर को हरिद्वार जनपद की सभी विधानसभाओं की तैयारी बैठकर आयोजित की जाएंगी जिनको भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विजय संकल्प यात्रा के गढ़वाल संभाग के संयोजक वीरेंद्र सिंह बिष्ट का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि यह यात्रा 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी, वहीं कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम भी करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के सुझाव रथ शीघ्र सभी विधानसभाओं में जाएंगे और आमजन के सुझाव लेकर पार्टी का घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। कार्यक्रम की व्यवस्था की तैयारियां कार्यकर्ताओं को बाट दी गई हैं शीघ्र ही पूरे शहर को होर्डिंग बैनर और पोस्टरों से पाट दिया जाएगा। उनके स्वागत में एक ओर जहां महिला मोर्चा द्वारा स्कूटर रैली निकाली जाएगी वहीं युवा मोर्चा द्वारा भव्य शंखनाद भी किया जाएगा।

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर Uttarakhand Mirror से जुड़ें, अगर आप वेबसाइट पर हैं तो नीचे लाइक बटन क्लिक करें )

(अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News या गूगल पर सर्च करें Mirror Uttarakhand News)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media