Skip to Content

उत्तराखंड चुनाव : किशोर उपाध्याय बीजेपी में शामिल, टिहरी से मिल सकता है टिकट

उत्तराखंड चुनाव : किशोर उपाध्याय बीजेपी में शामिल, टिहरी से मिल सकता है टिकट

Closed
by January 27, 2022 News

27 January 2022. Dehradun. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी का दामन पकड़ लिया है। देहरादून में बीजेपी कार्यालय में किशोर ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

दरअसल कांग्रेस ने कल देर रात किशोर उपाध्याय को कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। भाजपा से उनकी नजदीकियों की खबरों के बीच बीते दिनों कांग्रेस ने उन्हें सभी पदों से भी हटा दिया था, जिसके बाद किशोर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। खबर है कि बीजेपी किशोर उपाध्याय को टिहरी या डोईवाला से विधानसभा से अपना प्रत्याशी बना सकती है। टिहरी से वर्तमान बीजेपी विधायक धन सिंह नेगी कांग्रेस में चले गए हैं। बीजेपी ने अभी तक टिहरी से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। देखें वीडियो…

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर Uttarakhand Mirror से जुड़ें, अगर आप वेबसाइट पर हैं तो नीचे लाइक बटन क्लिक करें )

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News या गूगल पर सर्च करें Mirror Uttarakhand News)


Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media