Skip to Content

उत्तराखंड बड़ी खबर : हरीश रावत चुनाव हारे, बीजेपी फिर सरकार बनाने की ओर

उत्तराखंड बड़ी खबर : हरीश रावत चुनाव हारे, बीजेपी फिर सरकार बनाने की ओर

Closed
by March 10, 2022 News

10 March 2022. Dehradun. उत्तराखंड की इस वक्त की बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां लालकुआं सीट पर कांग्रेस के चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने करारी शिकस्त दी है। वह लालकुआं विधानसभा सीट पर चुनाव लड़े थे। वह करीब 14000 मतों से चुनाव हार गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस को भी करारा झटका लगा है।

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी फिलहाल 42 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 23 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा चार निर्दलीय उम्मीदवार भी बढ़त बनाए हुए हैं। चुनाव विशेषज्ञों का मानना है कि साफ तौर पर यहां कोविड टीकाकरण और पीएम नरेन्द्र मोदी का असर दिख रहा है।

बताते चलें कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी हरीश रावत 2 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़े और दोनों में जनता ने उन्हें बुरी तरह नकार दिया था।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media