Skip to Content

उत्तराखंड चुनाव : जागेश्वर में सीएम धामी ने नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, कहा सबको मनाया जा रहा है

उत्तराखंड चुनाव : जागेश्वर में सीएम धामी ने नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, कहा सबको मनाया जा रहा है

Closed
by January 30, 2022 News

30 january 2022. Almora. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को जागेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर पहुंच पूजा-अर्चना की। उसके बाद नाराज कार्यकर्ताओं व टिकट के दावेदार सुभाष पांडे से मुलाकात की। बता दें जागेश्वर विधानसभा से 2017 में पार्टी टिकट से चुनाव लड़ चुके सुभाष पांडेय को इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। पार्टी ने इस बार मोहन सिंह मेहरा को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद से वह नाराज चल रहे हैं। उनके समर्थकों ने उन पर निर्दलीय चुनाव का भी दबाव बनाया था। हालांकि उन्होंने नामांकन नहीं कराया। चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो इसके लिए सीएम ने खुद कमान संभाली है। सीएम ने आज जागेश्वर पहुंचकर यहां मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने आरतोला में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी में किसी प्रकार की नाराजगी नहीं है। सभी लोग संगठित होकर चुनाव लड़ रहे हैं। जहां कुछ जगहों पर कार्यकर्ता नाराज हैं, उनको मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की के अंदर लोकतंत्र है, हर किसी को अपनी बात रखने का हक है। लेकिन टिकट एक को ही मिलता है। सभी एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पांच साल के विकास के कार्यकाल के आधार पर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किये है। गांव के अंतिम व्यत्तिफ तक विकास पहुँचाया है। प्रधानमंत्री मोदी का विजन उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्य में लाने का है। इसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का नारा है इस बार 60 के पार। इस नारे को पार्टी जनता के सहयोग से जरूर साकार करेगी। पूरे प्रदेश में बीजेपी की लहर है और भाजपा के प्रत्याशी सभी जगहों पर बहुमत से जीतेंगे। उनके साथ अल्मोड़ा विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी कैलाश शर्मा, जागेश्वर प्रत्याशी मोहन सिंह मेहरा मौजूद थे।

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर Uttarakhand Mirror से जुड़ें, अगर आप वेबसाइट पर हैं तो नीचे लाइक बटन क्लिक करें )

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News या गूगल पर सर्च करें Mirror Uttarakhand News)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media