Skip to Content

उत्तराखंड में कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, एक विधायक बीजेपी में हुआ शामिल

उत्तराखंड में कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, एक विधायक बीजेपी में हुआ शामिल

Closed
by March 17, 2024 News

17 March. 2024. New Delhi/ Dehradun. लोकसभा चुनाव से पहले उत्‍तराखंड में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। गढ़वाल संसदीय सीट के अंतर्गत बदरीनाथ से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। राजेंद्र भंडारी ने विधायक पद से भी बाद में त्यागपत्र दे दिया, विधानसभा अध्यक्ष ने भंडारी का त्यागपत्र स्वीकार भी कर लिया।

वहीं टिहरी सीट से पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने भी कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया। उनके जाने से टिहरी संसदीय सीट पर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी हैं।

कांग्रेस से एक दिन पहले त्यागपत्र देने वाले उत्तरकाशी जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण और मालचंद ने अपने समर्थकों के साथ शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

वहीं 2022 में धारचूला मुनस्यारी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक प्रत्याशी रहे धारचूला की पय्याँपौड़ी सीट से निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य जीवन ठाकुर ने देहरादून में BJP की सदस्यता ग्रहण की।

छात्र जीवन से ही राजनीति में पदार्पण कर क्षेत्र में अपनी अलग पैठ बनाने वाले पय्याँपौड़ी से जिला पंचायत सदस्य जीवन ठाकुर ने देहरादून में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के सम्मुख भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बता दें कि वो 2022 विधानसभा चुनाव में धारचूला से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी पहचान और क्षेत्र में अपनी पैठ को मजबूती से रखने के साथ ही 2012 से ही धारचूला -मुनस्यारी क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media