Skip to Content

Uttarakhand : उत्तरकाशी में 5 महिलाएं जमीन में दबीं, एक की मौत

Uttarakhand : उत्तरकाशी में 5 महिलाएं जमीन में दबीं, एक की मौत

Closed
by June 22, 2022 News

22 June. 2022. Uttarkashi. जनपद उत्तरकाशी में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। मोरी तहसील के फिताडी गांव में मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गई।

ग्रामीणों ने पांचों महिलाओं सुरी (30) पत्नी विद्वान सिंह, कस्तूरी ( 33 ) पत्नी ज्ञान सिंह, सुशीला(35) पत्नी रणवीर सिंह, विपिना (26) पत्नी रामलाल, राजेंद्री (45) पत्नी बहादुर सिंह को मलबे से निकाल लिया है। इनमें से गंभीर रुप से घायल सुरी (30) पत्नी विद्वान सिंह की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाते समय मौत हो गई। जबकि 4 महिलाओं को हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम और राजस्व उपनिरीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media