Skip to Content

उत्तराखंड में यहां जल चढ़ाने गई 2 युवतियों की डूब कर मौत, सवेरे-सवेरे हुआ दुखद हादसा

उत्तराखंड में यहां जल चढ़ाने गई 2 युवतियों की डूब कर मौत, सवेरे-सवेरे हुआ दुखद हादसा

Closed
by July 17, 2023 News

17 July. 2023. Kotdwar. दंगलेश्वर मंदिर घाट पर दुखद घटना हुई है। यहां सावन के पहले सोमवार को जल चढ़ाने गई दो किशोरियां डूब गई। बताया जा रहा दोनों के पैर फिसलने से हादसा हुआ। तैराकों ने दोनों के शव एनएच पुल के पास से निकाले हैं।

जानकारी के मुताबिक एक की उम्र 14 और दूसरे की 17 साल है। बताया जा रहा है दोनों पानी के बहाव में चली गई। पुल के पास उनको निकाला है। दोनों सतपुली के पास ओडलसैंण की रहने वाली हैं। लड़कियों की पहचान की जा रही है।

उत्तराखंड के पौड़ी जिले से आज सुबह सुबह एक दर्दनाक घटना की सुचना मिली है ! यहां आज सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। कोटद्वार में सतपुली के पास दंगलेश्वर मंदिर घाट पर स्नान करते समय दो लड़किया नदी में बह गईं। हादसे में दोनों की मौत हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय तैराकों ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों घाट से लगभग एक किलामीटर दूर मिलीं। लेकिन तब तक एक 26 वर्षीय युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं, किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 व 15 वर्षीय दोनों लड़कियां आज सुबह अपनी सहेलियों के साथ दंगलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं। इससे पहले वह वहां घाट पर नयार नदी में स्नान करने लगीं। इसी दौरान उनका पैर फिसला और वह दोनों बह गईं। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय तैराकों ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों घाट से एक किलामीटर दूर मिलीं। लेकिन तब तक 26 वर्षीय युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं, किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवतियों की मौत से परिजन सदमे में हैं तथा गांव में मातम पसरा है !

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media