Skip to Content

Uttarakhand : जेलों से रिहा होंगे 175 सजायाफ्ता कैदी, सरकार ने आदेश किये जारी

Uttarakhand : जेलों से रिहा होंगे 175 सजायाफ्ता कैदी, सरकार ने आदेश किये जारी

Closed
by April 7, 2022 News

7 April 2022. Dehradun. उत्तराखंड में विभिन्न जेलों में 175 सजायाफ्ता कैदियों को रिहा करने के आदेश जारी किए गए हैंं। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। ये कैदी विभिन्न दोषों के चलते राज्य के कुछ जिलों में अपनी सजा काट रहे हैं, उत्तराखंड के मामलों से जुड़े हुए कुछ कैदी उत्तर प्रदेश की जेलों में भी बंद हैं।

यह फैसला इन कैदियों के अच्छे व्यवहार को देखते हुए लिया गया है। आपको बता दें कि जिला कारागार देहरादून से 23 कैदी, संपूर्णानंद शिविर सितारगंज उधम सिंह नगर जेल से 29 कैदी, जिला कारागार हरिद्वार से 64 कैदी, केंद्रीय कारागार सितारगंज उधम सिंह नगर से 53 कैदी, जिला कारागार पौड़ी से 1 कैदी, जिला कारागार चमोली से 1 कैदी, जिला कारागार बरेली उत्तर प्रदेश से 1 कैदी, केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ उत्तर प्रदेश से 2 कैदी रिहा होंगे।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media