Skip to Content

उत्तर प्रदेश : 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया, पुलिस ने बताया भाग रहा था

उत्तर प्रदेश : 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया, पुलिस ने बताया भाग रहा था

Closed
by July 10, 2020 News

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद सुर्खियों में आए गैंगस्टर विकास दुबे को शुक्रवार को कानपुर में पुलिस ने उस वक्त मार गिराया जब वह मध्य प्रदेश के उज्जैन से कानपुर लाए जाने के दौरान पुलिस की गिरफ्त से भाग रहा था। कानपुर सीमा में प्रवेश करते ही उस वाहन की दुर्घटना हो गई जिसमें विकास दुबे को लाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार दुर्घटना का फायदा उठाकर विकास दुबे एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, उसको जब सरेंडर करने को कहा तो उसने पुलिस के ऊपर गोलियां चलानी शुरू कर दी, उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार आत्मरक्षा में चलाई गई गोली में विकास दुबे मारा गया।

दरअसल कानपुर के रहने वाले विकास दुबे ने उस समय 8 पुलिसवालों की हत्या कर दी थी, जब पुलिस की टीम गैंगस्टर के घर में दबिश देने गई हुई थी। इसके बाद विकास दुबे अपने साथियों के साथ फरार हो गया था, विकास दुबे के कुछ साथियों को पुलिस पकड़ चुकी है, कुछ का एनकाउंटर किया गया है। वहीं विकास दुबे गुरुवार सवेरे मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक मंदिर में पकड़ा गया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस विकास दुबे को लेकर कानपुर आ रही थी, लेकिन कानपुर पहुंचने से पहले ही मुठभेड़ में विकास दुबे की मौत हो गई। हालांकि इस एनकाउंटर पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर की गई है। कुछ राजनीतिक दल भी उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा किए इस एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media