Skip to Content

अमेरिका में भी दिवाली, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीपावली समारोह में लिया हिस्सा

अमेरिका में भी दिवाली, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीपावली समारोह में लिया हिस्सा

Closed
by October 28, 2019 News

अमेरिका में भी दीपावली धूमधाम से मनाई गई, व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दीपावली समारोह में हिस्सा लिया और दीप प्रज्वलित किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीपावली समारोह में भाग लिया, इस मौके पर भारतीय मूल की सांसद कमला हैरिस, प्रमिला जयपाल, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना समेत कई अमेरिकी सांसद मौजूद थे।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दीपावली संदेश जारी कर पूरी दुनिया को इसकी शुभकामनाएं दीं, उन्होंने कहा कि अमेरिका और दुनिया भर में हिंदुओं, जैन, सिखों और बौद्ध धर्म के लिए, यह पवित्र समय अंधकार पर प्रकाश की, बुराई पर अच्छाई की और अज्ञानता पर ज्ञान की जीत का अवसर है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने संदेश में कहा कि पूरे अमेरिका में दीपावली का मनाया जाना हमारे राष्ट्र के मूल सिद्धांतों में एक धार्मिक स्वतंत्रता की याद दिलाता है।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media