Skip to Content

सावधान उत्तराखंड : अगले 24 घंटे में 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, राज्य में बढ़ेगी ठंड

सावधान उत्तराखंड : अगले 24 घंटे में 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, राज्य में बढ़ेगी ठंड

Closed
by November 22, 2019 News

उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है, मौसम विभाग की मानें तो आज से राज्य में मौसम में काफी बदलाव होने की संभावना है। राज्य मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे में राज्य के 5 जिलों में बर्फबारी और भारी बारिश के आसार हैं। इस बर्फबारी और बारिश के कारण राज्य के दूसरे हिस्सों में ठंड भी बढ़ेगी, राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के मैदानी इलाकों में बादल छाए रहेंगे, साथ ही कोहरा भी बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आ रहा है। इसके प्रभाव से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 3000 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना है। वहीं राजधानी देहरादून और दूसरे मैदानी इलाकों में बादल छाए रहेंगे, मैदानी इलाकों में सवेरे-शाम को और रात को ठंड बढ़ गई है, रात के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है, ठंड के कारण अब मैदानी इलाकों में सघन कोहरे के आसार हैं।

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लागातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media