Skip to Content

उत्तराखंड : मौसम में बड़ा बदलाव, 5 जिलों के लिए भारी हिमस्खलन का अलर्ट, सर्दी और फ्लू की बीमारी बढ़ने का भी खतरा

उत्तराखंड : मौसम में बड़ा बदलाव, 5 जिलों के लिए भारी हिमस्खलन का अलर्ट, सर्दी और फ्लू की बीमारी बढ़ने का भी खतरा

Closed
by February 15, 2020 News

उत्तराखंड( Uttarakhand) के मौसम में एक बार फिर बड़ी तब्दीली देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अगले 5 से 6 दिनों तक राज्य में सभी जिलों में तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस बढ़ोतरी के कारण जहां राज्य के मैदानी इलाकों में ठंड कम हो जाएगी वहीं राज्य के उच्च हिमालई इलाकों में यह बढ़ता हुआ तापमान परेशानी खड़ी कर सकता है। बढ़ते हुए तापमान के कारण राज्य के उच्च हिमालई इलाकों में बर्फ पिघलेगी और इस कारण एवलांच या हिमस्खलन का भी खतरा जताया जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से राज्य के 5 जिलों के लिए हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में उच्च हिमालई इलाकों में बढ़ते हुए तापमान के कारण हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। इन जिलों के लिए आने वाले पांच- छह दिनों तक हिमस्खलन एवलांच का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही विभाग ने ऐसे मौसम में राज्य में फ्लू और सर्दी की बीमारी बढ़ने की संभावना भी जताई है। इस तरह का मौसम सर्दी, खांसी और फ्लू के लिए सबसे सही मौसम होता है। अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें….Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें) 

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media