Skip to Content

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों ने पहनी बिच्छू घास (कंडाली/सिसौंण) से बनी जैकेट, पढ़िए ऐसा क्यों

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों ने पहनी बिच्छू घास (कंडाली/सिसौंण) से बनी जैकेट, पढ़िए ऐसा क्यों

Closed
by November 14, 2019 News

बिच्छू घास यानीकि वो घास जिसे कुमाऊं में सिसोंण और गढ़वाली में कंडाली कहते हैं, इसी घास की बनी जैकेट पहनकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उनके मंत्रिमंडल के साथी मंत्री, राज्य के वरिष्ठ अधिकारी सामने आए। आप हैरान हो रहे होंगे कि ऐसा क्यों हुआ और कहां हुआ, आइए आपको बताते हैं….

दरअसल राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान ऐसा किया गया और इसके पीछे मकसद स्थानीय संसाधनों से बने उत्पादों को प्रोत्साहित करना है, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में फाइबर से बने कपड़ों की प्रबल संभावनाएं हैं। कंडाली, भीमल और इंडस्ट्रियल हैम्प के रेशे किसानों की तकदीर बदल सकते हैं। इसी सोच को प्रोत्साहित करने के लिए आज कैबिनेट के सभी साथियों ने बिच्छू घास (कंडाली/सिसौंण) के रेशे से बनी जैकेट पहनी।

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media