Skip to Content

उत्तराखंड – बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री हुए बेहोश, 48663.90 करोड़ का बजट पेश

उत्तराखंड – बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री हुए बेहोश, 48663.90 करोड़ का बजट पेश

Closed
by February 18, 2019 News

विपक्ष की मौजूदगी में वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने वित्तीय वर्ष 2019-20 का 48663.90 करोड़ का बजट पेश किया। जिसमें खेती व किसानी के साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देने की घोषणा की। 

यहां 22.79 करोड़ राजस्व सरप्लस का बजट है। कर मुक्त बजट में 9798.15 करोड़ का राजकोषीय घाटा का अनुमान है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने भगवान राम की स्तुति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एजेंडे के साथ बजट पर फोकस  किया।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और सुशासन पर जोर दिया गया है। साथ ही बजट में अन्न दाता के कल्याण का भरोसा दिलाया गया है। वहीं, इस दौरान वित्त मंत्री प्रकाश पंत की तबीयत खराब हो गयी और वो भाषण पढ़ते हुए बेहोश हो गए। सभी उठ कर उनके पास पहुंचे और उन्हें सदन से बाहर ले जाया गया। News Source-Dainik Jagran

Mirror News

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media