Skip to Content

शर्मनाक : सौतेले पिता और रिश्तेदारों ने बिना दाह संस्कार के बेटे का शव छोड़ा शमशान में, पूरे इलाके में चर्चा

शर्मनाक : सौतेले पिता और रिश्तेदारों ने बिना दाह संस्कार के बेटे का शव छोड़ा शमशान में, पूरे इलाके में चर्चा

Closed
by March 22, 2019 News

यह शर्मनाक घटना उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की है, यहां परिजन एक युवक का शव श्मशान घाट पर छोड़ कर चले गए। परिवार वालों ने उस युवक का अंतिम संस्कार तक नहीं किया। पूरे इलाके में घटना चर्चा का विषय बनी रही, बाद में स्थानीय लोगों और पुलिस ने चंदा कर युवक का दाह संस्कार किया।

पुलिस ने बताया कि डीडीहाट क्षेत्र के सिंगोली निवासी कवींद्र उर्फ कबीरा (24) पुत्र स्व. कुंदन प्रसाद पिथौरागढ़ में कबाड़ बीनता था। वो रोडवेज स्टेशन के पास एक होटल के बाहर ही सो जाता था। बुधवार सुबह वह मृत मिला। पूछताछ करने पर पुलिस को उसकी मां के नजदीक ही रहने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने शव उसके सौतेले पिता और एक अन्य रिश्तेदार को सौंप दिया।

युवक का सौतेला पिता और उसके रिश्तेदार शव को एंचोली स्थित श्मशान घाट तक ले गए, लेकिन उन्होंने युवक का दाह संस्कार नहीं किया और शव को वहीं छोड़ कर घर चले गए। बाद में जब स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने चंदा कर शव का दाह संस्कार किया। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज और व्यूज पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें )

Mirror News

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media